संभल, दिसम्बर 30 -- ठंड और कोहरे से दूसरे दिन मंगलवार को भी गलन से लोग बेहाल रहे। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। इससे ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ लंबी दूरी की कई ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंची। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेन देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूबेदारगंज से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस निर्धारित समय 5.15 से पौने तीन घंटा विलंब से सुबह 9 बजे पहुंची। लखनऊ से चंडीगढ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 5:30 बजे से 4 घंटा विलंब से सुबह 9:30 बजे चंदौसी पहुंची। वहीं लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन से बरेली जाने वाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से करीब डेढ़ घंटा फिल्...