रांची, जनवरी 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। ठंड और कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन भी प्रभावित हो रही है। कोहरे के कारण रांची आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से रांची पहुंच रही हैं। इसमें एलेप्पी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा, हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस एक घंटा, जम्मूतवी एक्सप्रेस ढाई घंटा, भुवनेश्वर-दिल्ली एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा, पटना एक्सप्रेस 50 मिनट और वनांचल एक्सप्रेस एक घंटा और आनंद विहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से रांची पहुंची। यात्रियों की भीड़ में कमी नहीं विंटर छुट्टी के कारण इन दिनों रविवार तक रांची से परिचालन करने वाली ट्रेनों में भीड़ में कोई कमी नहीं है। विशेषकर लंबी दूरी की ट्रेनों में बर्थ मिलना मुश्किल है। धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस में सभी श्रेणियों में आरक्षित श्रेणी फुल हैं। हट...