फरीदाबाद, नवम्बर 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिला प्रशासन ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने और शीत लहर की आशंका को देखते हुए प्रभावी प्रबंधन के लिए बहु-क्षेत्रीय और समन्वित कार्ययोजना लागू की गई है। प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे शीत लहर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल की उपलब्धता, अस्थायी आश्रयों, रैन बसेरों और सामुदायिक केंद्रों पर पर्याप्त कंबल, गर्म कपड़े, भोजन और दवाओं की व्यवस्था रहे। बेघर और निराश्रित व्यक्तियों के लिए रात्रि विश्राम गृहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि ठंड से संबंधित बीमारियों ज...