हापुड़, जनवरी 7 -- जनपद हापुड़ में अत्याधिक शीतलहर, कोहरे के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालय में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की 10 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई हैं। डीएम के आदेश के बाद बीएसए ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। ठंड दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने तीन दिन के लिए नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों के स्टूडेंट्स की छुट्टी कर दी हैं। 8 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक की छुट्टी की गई है। 11 जनवरी को संडे है। विद्यालय 12 जनवरी को खुलेंगे। बीएसए रीतू तोमर ने बताया कि नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की छुट्टी की गई है। जनपद में आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.