पलामू, मई 24 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला स्टोन एवं क्रशर माइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को ट्रैफिक जवानों के बीच ठंडे पेय पदार्थों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खनन विभाग के पलामू अंचल के उपनिदेशक अजीत कुमार एवं जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने किया। पलामू स्टोन एवं क्रशर एसोसिएशन के सचिव शशिकांत गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता आदि ने रेडमा चौक, सदीक चौक, छहमुहान चौक एवं कचहरी चौक पर कार्यरत ट्रैफिक पुलिस जवानों के बीच ठंडे पेय पदार्थ आदि का वितरण किया। उपनिदेशक खान ने भीषण धूप एवं गर्मी के कारण बचाव से संबंधित पहल को सकारात्मक बताया। यह भी पढ़ें- डीएसएम शुगर मिल में शर्बत सेवा शिविर आयोजित यह भी पढ़ें- श्रमिकों के अधिकार और सुविधाओं पर हुआ मंथन यह भी पढ़ें- ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटे छाते...