नई दिल्ली, जून 16 -- पास्ता दुनिया भर में पसंद की जाने वाली एक टेस्टी फेमस और हेल्दी डिश है। वैसे तो ये इटेलियन डिश है लेकिन आज यह हर भारतीय रसोई और कैफे का एक अहम हिस्सा बन चुका है। दुनिया भर में पास्ता 350 से भी ज्यादा अलग-अलग आकारों में मिलता है। इसे अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। बहुत से लोग पास्ता घर पर बनाकर खाना पसंद करते हैं। अक्सर जो चीजें घर पर बनाई जाती हैं वह ज्यादा बन जाती हैं और फिर इन ज्यादा बनी चीजों को लोग फ्रिज में स्टोर करते हैं और अगले दिन गर्म करके खाते हैं। बात करें पास्ता की तो पास्ता फ्रिज में रखने के बाद उसकी सॉस पूरी तरह से सूख जाती है और फिर जब इसे गर्म करते हैं तो इसकी स्वाद कभी भी पहले की तरह नहीं आता। ऐसे में पास्ता गर्म करने के लिए यहां तरीका बता रहे हैं जिसे अपनाकर पास्ता का स्वाद पहले की तरह ही फ्रेश आता ...