ठंडे पानी के लिए लोगों की पहली पसंद बने मिट्टी के मटके
संभल, मई 20 -- जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी के साथ मिट्टी के मटकों की मांग भी तेजी से बढ़ने लगी है। तापमान बढ़ने के कारण लोग ठंडे और प्राकृतिक पानी के लिए एक बार फिर पारंपरिक विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि इन दिनों शहर के बाजारों में मटकों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। शहर के शंकर कॉलेज रोड, एजेंटी तिराहा समेत कई स्थानों पर मिट्टी के मटकों की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार साधारण मटकों के साथ आकर्षक डिजाइन वाले मटकों की मांग भी बढ़ी है। स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए मटकों के अलावा मुरादाबाद, सिरसी और अन्य शहरों से भी विशेष डिजाइन के मटके मंगवाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बढ़ी मटकों और सुराही की मांग, ठंडे पानी के लिए बाजारों में उमड़ रही भीड़ दुकानदारों का कहना है कि फ्रिज का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.