गोड्डा, अप्रैल 30 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवा के साथ आसमान में घने बादल छा गए और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई। शाम 4 बजे से आसमान में काले बादल छा गए, घने बादल की वजह से दिन में ही अंधेरा जैसा हो गया। गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम सुहाना हो गया और हवा में ठंडक महसूस की गई। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जिससे दिनभर धूप का असर कम रहा और तापमान अपेक्षाकृत नियंत्रित रहा। शाम के समय तेज हवाओं और हल्की बारिश ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। लोग घरों से बाहर निकलकर इस बदले मौसम का आनंद लेते नजर आए। यह भी पढ़ें- जिले में तेज आंधी पानी से विद्युत आपूर्ति हुई ठप, लोग परेशान, पेज 3 लीडमौसम अलर्ट कृषि विज्ञान केंद्र गोड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.