ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
रामपुर, जून 1 -- रामपुर। जिले में रविवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ आसमान में काले घने बादल छा गए। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। ठंडी हवाओं के चलते घरों में लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट के चलते शहर की सड़कों और मुख्य बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिली। वहीं दूसरी और बाजारों में बढ़ी रौनक से दुकानदारों के चेहरे पर भी चमक दिखी। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, किसानों के चेहरे खिले यह भी पढ़ें- मौसम में बदलाव से मिली राहत, मदनापुर में रिमझिम बारिश यह भी पढ़ें- आंधी व बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.