हापुड़, मार्च 31 -- क्षेत्र में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी है। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने वातावरण को ठंडा कर दिया। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन बेहाल था। बारिश होने से न केवल तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, बल्कि लोगों को धूल भरी हवाओं से भी निजात मिली है। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा हो गया, जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगी। व
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.