ठंडी हवाओं ने नहीं बढ़ने दिया तापमान
पीलीभीत, मई 8 -- हवाओं की ठंडक की वजह ने बढ़ते तापमान से यहां लोगों को राहत दी। तेज धूप तो रही पर गर्मी से लोगों को राहत रही। बताया गया है कि अभी मौसम में नमी कायम रहेगी। इसके बाद मौसम में गर्मी शुरू होगी। शुक्रवार को कई बार बादलों की आवाजाही तो हुई पर मौसम नहीं बिगड़ा। तेज धूप के बाद भी गर्मी से राहत मिली रही। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।आर्द्रता 61 से 31 दर्ज की गई। अनुमान है कि तापमान बढ़ेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 62 दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, सुहावने मौसम के बीच जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.