ठंडी सड़क पर तेज रफ्तार कार ने तोड़ी दीवार
हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ठंडी सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है। अब शनिवार देररात करीब डेढ़ बजे एक एक्सयूवी कार ने आवासीय परिसर की दीवार तोड़ दी। परिसर के मालिक ने भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को शिकायत भी की है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि टिक्कू मॉडल स्कूल के आवासीय परिसर की दीवार क्षतिग्रस्त कर वाहन चालक भागने में सफल रहा। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि एसएचओ को कार्रवाई के लिए कहा गया है। हादसों को रोकने के लिए पुलिस को गश्त के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.