कटिहार, दिसम्बर 8 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अचानक तेवर बदल लिए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार बह रही ठंडी पछुवा हवा ने जिले का तापमान नीचे खिसका दिया है। रविवार सुबह शहर में तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादलों के बीच ठंडी हवा का दौर जारी रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। तेज पछुआ हवा से सुबह में शहर की सड़कों पर सन्नाटा तेज पछुवा हवा के चलते आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ा है। सुबह होते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा। आम दिनों की चहल-पहल नदारद रही। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, दैनिक मजदूर और छात्र-छात्राएं पूरी तरह ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.