रामपुर, मई 28 -- रामपुर। मैत्री वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गुरुवार को ज्वालानगर स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पर शर्बत शिविर का आयोजन किया गाया। सोसाइटी के संरक्षक देवेन्द्र सैनी और अध्यक्ष संजीव यादव ने द्वारा राहगीरों को शरबत पिलाकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान राहगीरों, रिक्शा चालकों, राह चलते मजदूरों और आम जनता को ठंडा और शीतल शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। दोपहर तक चले इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई। राहगीरों ने सोसाइटी के दृारा की गई इस पहल की सरहना की। इस अवसर पर सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष निशान्त गुप्ता, उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, श्याम यादव ,सुनील यादव ,अंकिश गुप्ता, मुनीश गुप्ता, विराज , मोनू, बाबू, अनिल राजपूत, आयुष संखधार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मां की पुण्यतिथि पर बांटा ठंडा...