ठंडा शरबत पाकर खिल उठे प्यासे राहगीरों के चेहरे
कौशाम्बी, मई 27 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। चंपहा बाजार में बुधवार शाम भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक विशेष शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया, जिससे गर्मी से प्रभावित लोगों को थोड़ी राहत मिली। कार्यक्रम का आयोजन मिश्रीलाल अग्रहरि, शिवशंकर अग्रहरि, बुधलाल, पंकज, पिंटू जैसे समाजसेवियों ने मिलकर किया। पंडित विपुल दुबे ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- मीठे शर्बत का छबील लगा बुझाई राहगीरों की प्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.