फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- शमसाबाद । नगर के एक मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थितियों में ठंडा पेय पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को बेहोशी की अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वस्थ कर्मियों ने इलाज के बाद छुट्टी दे दी। शुक्रवार रात एक युवक एक परिवार के घर पहुंचा और गर्मी का हवाला देकर ठंडा पिलाया, लेकिन स्वयं नहीं पिया। ठंडा पीने के कुछ देर बाद पति, पत्नी, पुत्री और पुत्र को नींद आने लगी और वे बेहोश हो गए। बाद में उल्टियां शुरू होने पर परिजन घबरा गए और सुबह अस्पताल पहुंचाया। लेकिन आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। डॉक्टर अलीम अंसारी ने बताया कि इलाज के बाद सभी की हालत सामान्य हो गई। आशंका है कि कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाक...