टड़वा परसिया में लूट के दौरान घायल आभूषण दुकानदार की मौत
सीवान, सितम्बर 10 -- दरौली, एक संवाददाता। टड़वा परसिया बाजार में मंगलवार को अपनी दुकान में लूट का विरोध करते हुए अपराधियों के हमले में घायल हुए आभूषण दुकानदार दिलीप वर्मा की बुधवार को गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 34 वर्षीय दिलीप की मौत की खबर जैसे ही टड़वा गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम पसर गया। यह भी पढ़ें- Siwan News अब कईसे जियब हो दादा'...दिलीप की मौत ने छीन लिया परिवार का सहारादुखद परिवार की स्थिति जिस बाजार में एक दिन पहले अपराधियों का मुकाबला करने के लिए लोग उनकी मदद को दौड़े थे, उसी बाजार में बुधवार को हर आंख नम थी। दिलीप का शव गांव पहुंचते ही पत्नी ज्योति वर्मा दहाड़ मारकर रोने लगीं। बार-बार उनके मुंह से यही निकल रहा था- 'अब कईसे जियब हो दादा।' वहीं, पिता के शव से लिपटा उनका एकलौता बेटा निखिल बदहवास होकर रोता रहा। मां औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.