ट्वीन टावर के लिए विश्वस्तरीय आर्किटेक्ट चुनने की तैयारी
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सचिवालय का ट्वीन टॉवर बनाने के लिए सरकार एक विश्वस्तरीय आर्किटेक्ट को चुनने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। इसमें विदेश के आर्किटेक्ट भी आवेदन कर सकेंगे। यह आर्किटेक्ट सचिवालय के लिए डिजाइन बनाएगा जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। दिल्ली सरकार आईटीओ पर अपना नया सचिवालय बनाना चाहती है। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। आईटीओ पर मौजूद पीडब्ल्यूडी मुख्यालय एवं सड़क के दूसरी तरफ मौजूद विकास भवन को इसके लिए चुना गया है। इसके साथ ही आईटीओ पर मौजूद आयकर विभाग की जमीन का भी इस्तेमाल सचिवालय में किया जाएगा। इसके लिए आयकर विभाग ने बीते दिनों पीडब्ल्यूडी को अपनी सहमति भी दी है。 यह भी पढ़ें- ट्वीन टावर के लिए विश्वस्तरीय आर्किटेकट चुनने की तैयारीदिल्ली सरकार का नया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.