नई दिल्ली, जुलाई 16 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सचिवालय का ट्वीन टॉवर बनाने के लिए सरकार एक विश्वस्तरीय आर्किटेक्ट को चुनने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा जिसमें न केवल भारत बल्कि विदेश के आर्किटेक्ट भी आवेदन कर सकेंगे। दिल्ली सरकार अपना सचिवालय विश्वस्तरीय बनाना चाहती है जिसके लिए एक बेहतरीन आर्किटेक्ट का चयन किया जाएगा। यह आर्किटेक्ट सचिवालय के लिए डिजाइन बनाएगा जिसके बाद निर्माण कार्य शुरु होगा। आईटीओ पर तैयार होने वाला यह ट्वीन टॉवर अपने आप में बेहद अनोखा होगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार आईटीओ पर अपना नया सचिवालय बनाना चाहती है। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। आईटीओ पर मौजूद पीडब्ल्यूडी मुख्यालय एवं सड़क के दूसरी तरफ मौजूद विकास भवन को इसके लिए चुना गया है। इसके साथ ही आईटीओ पर मौजूद आयकर विभाग...