गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा जिलाधिकारी को ट्वीट कर होली से पहले वेतन की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश के सभी नियमित कर्मचारियों, शिक्षकों, रसोइयों, शिक्षामित्रों, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों तथा पेंशनरों को वेतन एवं पेंशन का भुगतान 25 फरवरी तक सुनिश्चित किया जाए। परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव एवं मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि होली पर समय से वेतन और पेंशन मिलने से कर्मचारी एवं पेंशनर अपने परिवार के साथ त्योहार हर्षोल्लास से मना सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...