नई दिल्ली, मई 5 -- उत्तर प्रदेश की सियासत में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है। राजभर ने सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म एक्स के जरिए अखिलेश यादव की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि वह ट्वीट, एसी, पीसी वाले नेता हैं। दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव भारतीय राजनीति से सन्यास लेकर लंदन चले जाएंगे। ओपी राजभर पिछले कुछ दिनों से लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। एक मई से तो लगातार एक्स के जरिए अखिलेश पर हमले कर रहे हैं। रोजाना अखिलेश यादव को संबोधित एक पोस्ट जरूर कर रहे हैं।"अखिलेश का समर्थन मतलब हार की गारंटी" ओम प्रकाश राजभर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश यादव जिसे भी समर्थन देते हैं, उसकी हार निश्चित हो जा...