भोपाल, अगस्त 17 -- मध्य प्रदेश के भोपाल में हुए बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने आज भोपाल के सीबीआई कोर्ट में अपनी 636 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट के मुताबिक, ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास पूर्व गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 80(2), 85, 108, 3(5) और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूर्व मॉडल और एक्टर 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी दिसंबर 2025 को हुई थी। समर्थ पेशे से वकील हैं, जबकि उसकी मां गिरिबाला पूर्व जिला जज हैं। यह भी पढ़ें- जिस घर में हुई ट्विशा की मौत, अब उसी में एक और कांड; ऐन वक्त पर आ गई पुलिस बता दें कि, 11 अगस्त को सीबीआई कोर्ट में दोनों आरोपियों गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए...