ट्विशा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला को झटका; HC ने खारिज की जमानत याचिका, कहा- फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
जबलपुर, नवम्बर 4 -- मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी उसकी सास और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि मामले की जांच फिलहाल जारी है और महत्वपूर्ण फॉरेंसिक तथा डिजिटल साक्ष्य संबंधी रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पहले जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की एकल पीठ ने बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद 26 अक्टूबर को जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। ट्विशा के परिवार की ओर से पेश वकील अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च न्यायालय ने बुधवार शाम सिंह की जमानत याचिका पर 23 पेज का आदेश अपलोड किया। आदेश में जस्टिस निरंकारी ने कहा कि मामले के सारे तथ्यों एवं परिस्थितियों, आरोपों की प्रकृति एवं गंभीरता, जांच के दौरान एकत्रित सामग्री, मृतका की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.