भोपाल, मई 20 -- भोपाल में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं। शादी के महज 5 महीने बाद ट्विशा ने ससुराल में फांसी लगा ली थी। ट्विशा के माता-पिता का आरोप है कि शुरुआती पोस्टमॉर्टम के समय फंदे के लिए इस्तेमाल बेल्ट डॉक्टरों को नहीं भेजी गई और शरीर की चोटों को भी रिपोर्ट में सही से दर्ज नहीं किया गया। सीसीटीवी फुटेज और एफआईआर में दर्ज मौत के समय में करीब तीन घंटे का बड़ा अंतर है। अदालत में जैसे-जैसे सुनवाई आगे बढ़ी ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील ने पुलिस जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सरकारी रिकॉर्ड में कई खामियों की ओर इशारा किया। फांसी लगाने के लिए इस्तेमाल बेल्ट भी एक बड़ा सवाल बनकर उभरी है। ट्विशा शर्मा के परिजनों के वकील ने सवाल किया कि शुरुआती पोस्टमॉर्टम के दौरान A...