भोपाल, जून 2 -- Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत केस में मृतका का परिवार लगातार तथ्यों-सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप लगाता रहा है। ट्विशा के फंदे में इस्तेमाल की गई बेल्ट का गायब होना, सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर रहा था। क्योंकि दो दिन तक बेल्ट मिली ही नहीं थी। परिवार द्वारा ट्विशा के पहले पोस्टमॉर्टम को सही नहीं मानना और फिर दूसरे की मांग करना। सब कुछ इसी कड़ी का हिस्सा रहा था। मगर अब जांच रिपोर्ट में खुलासा हो गया है कि आखिर बेल्ट कहां थी?मां-बेटे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए खुलासे की बात से पहले आपको कुछ बातें बता देते हैं। ट्विशा मौत केस के मुख्य आरोपी पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह और उसका पति समर्थ 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। इसे पहले कोर्ट में सुनवाई हुई और उससे पहले गिरिबाला और समर्थ से पूछताछ। दोनों जगह...