नोएडा, मई 19 -- भोपाल में पिछले हफ्ते संदिग्ध हालात में मृत पाई गई नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे मिसरोद के एसीपी ने कहा कि ट्विशा के फरार पति समर्थ सिंह का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। भोपाल एम्स से मिली प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के कारण मौत होने के संकेत मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के दौरान फंदा पर लटकने में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई रस्सी को एम्स नहीं भेजने में लापरवाही पाई गई है और इस मामले में जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोएडा सेक्टर-16 सी ब्लॉक की रहने वाली ट्विशा शर्मा का शव 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके पति समर्थ सिंह के घर में फंदे से लटका मिला था। समर्थ स...