नई दिल्ली, मई 31 -- ट्विशा शर्मा हत्याकांड मामले में सीबीआई की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह से पूछताछ जारी है। दोनों पांच दिनों की पुलिस हिरासत में है। ऐसे में सीबीआई दोनों से पूछताछ इस बाता का पता लगाने में जुटी है कि शादी के पांच महिनों में ट्विशा के साथ क्या-क्या हुआ और 12 मई को उसकी मौत कैसे हुई। गिरिबाला सिंह से भी ट्विशा और समर्थ के रिश्ते से लेकर उसकी प्रेग्नेंसी और ट्विशा के डिप्रेशन तक, कई सवाल पूछे गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान गिरिबाला सिंह थोड़ी बेचैन नजर आई और कई सवालों पर चुप्पी साधे रखी। ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने आवास में फंसे से लटकी पाई गई। बाद में गिरिबाला सिंह और समर्थ उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्विशा के परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज और आत्महत्या ...