जबलपुर, मई 25 -- ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई जमानत के खिलाफ राज्य और ट्विशा के पिता की याचिका पर गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर 27 मई तक जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई टल चुकी है। बार एंड बेंच के मुताबिक, सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान याचिकर्ताओं की ओर से मामले पर जल्द से जल्द सुनवाई की अपील की गई थी जिसके बाद कोर्ट ने 27 मई तक सुनवाई को टाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...