भोपाल, जून 7 -- सीबीआई एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में जुटी है। सीबीआई ने हाल में समर्थ और सास गिरिबाला के घर एक डमी पुतले के जरिए सीन रिक्रिएशन किया था। इस दौरान समर्थ और गिरिबाला ने उस दिन ट्विशा को किस तरह से फंदे से निकाला था इसकी जानकारी दी थी। आपको बता दें कि पुलिस पूछताछ में समर्थ ने बताया था कि ट्विशा का फंदाे मां गिरिबाला ने ही खोला था। ट्विशा के परिवार का कहना है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। परिवार ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर आरोप लगाए हैं। शिकायकर्ताओं की ओर से पेश किए गए दस्तावेजों और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत की सुनवाई के दौरान जो दलीलें दी गईं उससे एक हौरान कर देने वाली बात सामने आई है। शिकायकर्ता पक्ष की ओर से 1...