ट्विशा शर्मा केस: ना पुलिस, ना मौके पर जांच; अहम सबूत भी गायब! भोपाल कांड में खड़े हुए ये 3 बड़े सवाल
नई दिल्ली, मई 19 -- ट्विशा शर्मा की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। मामले में लगातार हो रहे खुलासे कई सवाल खड़े कर रहे हैं। ट्विशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भोपाल पुलिस की एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। भोपाल एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, जिस बेल्ट से ट्विशा के फांसी लगाने की बात कही जा रही है, पुलिस ऑटोप्सी के समय उसे डॉक्टरों के पास लेकर ही नहीं गई। इसी के चलते डॉक्टर इस बात का पता ही नहीं लगा पाए कि ट्विशा के गले पर मौजूद निशान उसी बेल्ट का है या नहीं। इस लापरवाही ने सबूतों से छेड़छाड़ को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख और मिसरोद के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रजनीश कश्यप ने जांच अधिकारी की इस बड़ी लापरवाही को स्वीकार किया है और कहा है कि बाद में इस बेल्ट को फोरेंसिक साइंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.