ट्विशा शर्मा की सास पर कसा कानून का शिंकजा, पुलिस ने गिरिबाला सिंह को घर जाकर थमाया हाईकोर्ट का नोटिस
भोपाल, मई 23 -- मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास एवं रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। समर्थ की गिरफ्तारी के बाद अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को भी नोटिस भेज दिया है। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने गिरिबाला सिंह के घर जाकर उन्हें हाईकोर्ट का नोटिस थमाया। ट्विशा शर्मा का शव 12 मई को भोपाल स्थित उसके ससुराल में मिला था। गिरिबाला सिंह को नोटिस देने के बाद उनके घर से निकलते समय पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का नोटिस लेकर आया हूं। मेरे सीनियर अधिकारी आपको और जानकारी देंगे।" पत्रकारों द्वारा जब उनसे यह पूछा गया कि क्या ये नोटिस गिरिबाला सिंह के लिए है, तो उन्होंने 'हां' में इसका जवाब दिया" यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.