ट्विशा शर्मा की मौत मामले का सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान, सोमवार को सुनवाई
नई दिल्ली, मई 23 -- ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सर्वोच्च अदालत ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले पर सुनवाई करने का फैसला किया है। सर्वोच्च अदालत की मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ इस मामले की सुनवाई सोमवार को करेगी। गौर करने वाली बात यह कि सर्वोच्च अदालत ने इस मामले को 'एक युवती की ससुराल में अप्राकृतिक मौत के मामले में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियागत विसंगतियां' शीर्षक के तहत लिस्ट किया है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.