नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की असामान्य मौत के मामले में भोपाल की सत्र अदालत में चल रहे ट्रायल पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने सीबीआई, उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी कर पूछा है कि इस मामले को दिल्ली की अदालत में क्यों न ट्रांसफर कर दिया जाए। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने यह आदेश ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा की याचिका पर दिया है। उन्होंने आशंका जताई थी कि मध्य प्रदेश में उनकी बेटी के मामले की निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो पाएगी। नवनिधि शर्मा ने अपनी बेटी की सास के प्रभाव का हवाला दिया, जो एक रिटायर्ड जिला जज हैं। नवनिधि शर्मा की ओर से सीनियर वकील सिद्धार्थ लूथरा और सिद्धार्थ अग्रवाल के साथ वकील अभिजीत सिन्हा पेश हुए। याचिकाकर्ता ने केस को द...