भोपाल, मई 20 -- Twisha Sharma Death Case: भोपाल में अभिनेत्री और मिस पुणे रह चुकी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। अब ट्विशा के परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए राष्ट्रपति से गुहार लगाई है। वहीं, जबलपुर के अधिवक्ता विवेक तिवारी ने परिवार की तरफ से देश के चीफ जस्टिस और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर न्यायिक हस्तक्षेप और स्वतंत्र जांच की मांग की है। 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने पति समर्थ सिंह के घर में मृत पाई गई थीं। मामले में सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने विवाद को और गहरा कर दिया है। रिपोर्ट में मौत का कारण "फांसी के कारण दम घुटना" बताया गया है, लेकिन शरीर पर मिले कई चोटों के निशान अब नए सवाल खड़े कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ट्विशा बहुत ब...