नई दिल्ली, मई 29 -- भोपाल के कटारा हिल्स स्थित 3 मंजिला मकान में ट्विशा शर्मा के साथ 12 मई की रात को क्या हुआ? ट्विशा की मौत से कुछ घंटों पहले की क्या स्थिति थी। कौन किससे क्या बात कर रहा था और उसकी मौत के बाद क्या हुआ। सीबीआई अब सवालों का जवाब ढूंढने के लिए हर छोटी से छोटी चीज की बारीकी से जांच कर रही है। ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है। सीबीआई उन्हें आमने सामने बैठकर बात करना चाहती है। इधर सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक स्कैन और डिजिटल सबूतों से भी जो चीजें सामने आ रही हैं, वे चौंकाने वाली हैं। ट्विशा के परिवार की तरफ से कोर्ट में पेश किए गए सबूतों के मुताबिक ट्विशा की शादी के बाद से ही परेशानी शुरू हो गई थी। जो तोहफे और दहेज ट्विशा को शादी में दिए गए, उन्हें ससु...