ट्विशा केस में नया मोड़: जल्द सरेंडर करने पहुंचेगा आरोपी पति, वकील ने दी जानकारी
जबलपुर, मई 22 -- मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में शुक्रवार को एक नया मोड़ सामने आया है। ट्विशा का पति समर्थ सिंह जल्द सरेंडर करेगा। समर्थ ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी हुई है। समर्थ ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपने वकील के जरिए सरेंडर करने के लिए कहा है। इससे पहले समर्थ ने अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली थी। आरोपी समर्थ सिंह के वकील जयदीप कौरव ने बताया कि, 'उन्हें (समर्थ सिंह) सरेंडर करना है, उन्होंने अभी सरेंडर नहीं किया है, वह अभी कोर्ट परिसर में नहीं पहुंचे हैं। वह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करेंगे।' वकील ने यह भी बताया है कि वे अभी यह स्पष्ट नहीं कह सकते कि वे जबलपुर कोर्ट में ही सरेंडर करेंगे। आपको बता दें कि निचली कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने के बाद समर्थ ने गुरुवार को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में अग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.