ट्विशा की मौत पर NCW ऐक्शन में, कहा- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी; सरकार से रिपोर्ट तलब
भोपाल, मई 21 -- भोपाल में मृत पाई गईं ट्विशा शर्मा के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग भी ऐक्शन में आ गया है। आयोग ने ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत मामले में मध्य प्रदेश सरकार से सात दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एनसीडब्ल्यू ने एक्स पर कहा, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्विशा की शादी के मात्र पांच महीने बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीड़िता के परिवार ने उसके पति समर्थ और सास गिरीबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में तत्काल, निष्पक्ष और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.