मुंगेर, मार्च 29 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में ट्रेनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय वृंदावन गालिमपुर की छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। विद्यालय प्रांगण से विक्रम सिंह एवं रवि शंकर सिंह हरी झंडी दिखाकर परिभ्रमण के लिए रवाना किया। शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत स्कूल की छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा नवोदय विद्यालय के वातावरण से परिचित कराया गया। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय परिवार का अवलोकन करते हुए प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, वर्ग कक्षाओं, छात्रों एवं मेस का अवलोकन किया। उन्हें अलग-अलग विभागों में उपलब्ध उपकरणों एवं प्रयोगात्मक कार्यों की जानकारी दी गई। छात्राओं ने भ्रमण के दौरान रुचि दिखाते हुए जिज्ञासा पूर्वक प्रश्न पूछे जिनका शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.