ट्विटर पर आपत्तिजनक गाने की वीडियो पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
मऊ, मई 21 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक जाति विशेष के लिए आपत्तिजनक गाना गाकर उसका वीडियो पोस्ट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को बुधवार की दोपहर बोझी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के कुड़हनी निवासी गुड़िया उर्फ अभिजीत ने मंगलवार को एक जाति विशेष का जिक्र करते हुए गाना गाकर वीडियो बनाया और इसे सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। विडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में इसे लेकर तनाव फैल गया। सूचना पर आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे आरोपी को बोझी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने में केस अदालत में पेश करने के बाद उसे न्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.