आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। संभावित किल्लत के बीच अफवाहों के चलते जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर शुक्रवार को भी पंपों पर भीड़ रही। वहीं टैंकर न आने से कई पंप ड्राई हो गए। अधिकारियों को सख्ती के बाद भी कुछ लोग गैलन और ड्रमों में तेल भरवाते हुए दिखे। जबकि डीएसओ ने कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।शुक्रवार को सुबह से ही शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। अफवाहों के चलते लोग वाहनों की टंकी फुल करवाने की जुगत में लगे रहे। वहीं कुछ लोग गैलन में तेल भरवाते हुए दिखे। जबकि कुछ पंप सुबह से ही ड्राई होने से बंद रहे। इन पंप संचालकों का कहना है कि गुरुवार को ही तेल खत्म हो गया था, अभी टैंकर नहीं आए, टैंकर आने के बाद तेल का वितरण शुरू हो जाएगा। अधिकतर पंपों पर प्रतिदिन की अपेक्षा दोगुनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.