नई दिल्ली, जुलाई 27 -- मुंबई में पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने खड़े होकर उसे रोकने के बाद मॉडल रिया यादव चर्चा में आईं। उन्होंने ऑनलाइन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई। रिया यादव ने बताया कि घटना के बाद जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका समर्थन किया, वहीं कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने ऑनलाइन FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद साइबर सेल से उन्हें फोन आया और सोमवार को वह स्वयं साइबर सेल ऑफिस पहुंचीं। यह भी पढ़ें- NEET UG ग्रेस मार्क्स पर सुप्रीम कोर्ट का फाइनल फैसला, NTA को क्लीन चिट रिया यादव ने कहा, 'कई लोग आपका समर्थन करेंगे और आपकी सराहना करेंगे, लेकिन कुछ लोग आपके खिलाफ भी बोले...