नई दिल्ली, जनवरी 22 -- आपको नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रॉयल' याद है? इस सीरीज में भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर ने लीड रोल प्ले किया था। इस सीरीज के रिलीज होने के बाद भूमि की एक्टिंग पर सवाल उठाए गए थे। ऐसे में भूमि ने एक्टिंग से नौ महीने का ब्रेक ले लिया था। जी हां, उन्होंने खुद हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि उन्होंने इन नौ महीनों में अपने ऊपर कैसे काम किया।'मैं ड्रामा नहीं चाहती थी' भूमि ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, "बहुत ज्यादा ट्रोलिंग हो रही थी। मुझे क्रिटिसाइज किया जा रहा था। कहीं न कहीं मेरी एक्टिंग पर भी सवाल उठ रहे थे। ऐसे में मैं अपनी जिंदगी के लिए कुछ बहुत बड़े फैसले लेने पर मजबूर हो गई। उनमें से एक था ब्रेक लेना। मैंने सोशल मीडिया पर अनाउंस नहीं...