फरीदाबाद, फरवरी 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर- 25 में ट्रॉले की टक्कर लगने से बाइक सवार फोरमैन की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह का है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर ट्रॉले के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, राजीव कॉलोनी निवासी करीब 29 वर्षीय सचिन झाड़सेंतली गांव के पास एक फैक्टरी में बतौर फोरमैन कार्यरत थे। सोमवार रात ड्यूटी कर मंगलवार सुबह अपने घर लौट रहे थे। जब वह सेक्टर -25 रोड पर पहुंचे तो एक ट्रॉले ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक ट्रॉले को छोड़कर फरार हो गया। ज्यादा चोट लगने से उनकी मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर उनकी पत्नी खुशबू भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गईं। पति की मौत का समाचार सुनकर वह वहां फूट-फूट कर रोने लगी। उन्होंने इस हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.