गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में रविवार की सुबह ट्रॉली सहित ईंट चोरी के मामले मे पुलिस ने चार आरोपियों को मदरहवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भट्ठा मालिक को कुछ रुपये भेजकर ईंट मगाकर वारदात करते थे। इस बार ट्रॉली सहित ईंट चोरी की शिकायत हुई तो इनके चेहरे सामने आए। गुलरिहा पुलिस ने चोरी हुई ट्राली सहित ईंट बरामद कर मंगलवार को चारों आरोपितों को जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के निबियहवा निवासी लाल जी यादव के ईंट भट्ठे से दो ट्रालियों में ईंट लादकर ड्राइवर गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लिए शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के आसपास निकले थे। यह भी पढ़ें- छह लोगों ने की थी ट्राली सहित ईंट चोरी, चार हिरासत में गुलरिहा क्षेत्र के सरैया पेट्रोल पंप के पास पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.