प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। ट्रांसपोर्टनगर में सीएम ग्रिड के तहत बनाई जा रही सड़क के डिवाइडर में कूड़ा और मलबा भरा जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसके खिलाफ भाकियू के लोग तीन दिन से ट्रांसपोर्टनगर में धरना दे रहे हैं। धरने के तीसरे दिन रविवार को किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि 21 करोड़ की लागत से रोड बनाई जा रही है। कहा कि रोड के डिवाइडर में पौधरोपण भी किया जाएगा। इसके विरोध में किसान यूनियन के सदस्य धरना स्थल से ट्रॉली में कूड़ा भरकर नगर निगम जाएंगे और नगर आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। सानों के धरने को संज्ञान में लेकर नगर निगम की टीम सोमवार को मार्ग का निरीक्षण कर सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.