ट्रॉली बैग से 20 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
वाराणसी, मई 31 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। बाबतपुर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह 19 किलो 700 हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ छह थाई नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे थे। कस्टम विभाग ने जांच के दौरान एक ट्रॉली बैग में रखा गांजा पकड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 19.70 करोड़ रुपये आंकी गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 215 रविवार सुबह बैंकॉक से वाराणसी पहुंचा। यात्रियों के सामान की कस्टम जांच चल रही थी, तभी छह थाई यात्रियों पर टीम को संदेह हुआ। इसके बाद सभी यात्रियों को रोक दिया गया। इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं थीं। इनके ट्रॉली बैग की गहनता से जांच की गई तो एक बैग को काटकर भीतर की तरफ बड़े बारीकी से प्रतिबंधित हाइड्रोपोनिक गांजा रखा गया था। इसके बाद सभी यात्रियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.