मुजफ्फरपुर, जून 13 -- ​मुजफ्फरपुर। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके रेलवे स्टेशन रोड पर कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी चक्रधर झा से शुक्रवार को हुई ट्रॉली बैग छिनतई मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के शामिल बाइक सवार बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के इलाको में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। थानेदार जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम रेलवे स्टेशन परिसर से लेकर कंपनी बाग रोड तक लगे सरकारी और निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के समय के कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं, जिनमें एक संदिग्ध बाइक सवार तेजी से लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रॉली बैग छिनतई में शातिर की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस हुलिये और मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर शातिर अपराधी की प...