गोपालगंज, अप्रैल 15 -- उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी विजयीपुर टोला में बुधवार को बिजली के तार निकली चिंगारी से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे गेहूं के बोझे में आग लग गई। इस घटना में करीब 50 बोझा गेहूं जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि गांव निवासी अशोक साह अपने खेत रसौती चंवर से काटी गई गेहूं की फसल को गोविंद चौरसिया की भाड़े की ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर ले जा रहे थे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर के पास बिजली के तार के आपस में टकराने से निकली चिंगारी ट्रॉली पर गिरी और गेहूं के बोझे में आग लग गई। चालक की सतर्कता से ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर बचा लिया गया। यह भी पढ़ें- 15 दिन में जली 65 बीघा फसल, 20 लाख की क्षति यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...