सहारनपुर, जून 10 -- बड़गांव, संवाददाता। गांव मोरा में उपलों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर लौट रहे एक मजदूर की हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, जबकि साथ मौजूद मजदूरों ने किसी तरह जान बचाई। हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांव लखनौता निवासी प्रवीण (28) पुत्र रोहताश अपने साथियों के साथ गांव मोरा में उपले लादने आया था। देर शाम कार्य पूरा होने के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि गांव से बाहर निकलते समय ट्रॉली पर बैठा प्रवीण ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। साथी उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ...