रामपुर, फरवरी 7 -- ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस ने एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी राम कुंवर ने कोतवाली में तहरीर देकर लिखा कि बीती 19 जनवरी को वह अपने घर पर सो रहे थे और घर के सामने रघुवीर के खेत पर उन्होंने अपनी ट्राली खड़ी की थी। आरोप है कि जब सुबह वह जागे और ट्रॉली लेने गए तो वहां पर उनकी ट्राली गायब थी।उन्होंने ट्रॉली को सभी जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।आरोप लगाया कि गांव निवासी इलियास वहीं पड़ोस में अपने नवनिर्मित मकान में रात को सोता था और जिस दिन ट्राली चोरी हुई उसी दिन से वह अपने घर में सोता हुआ नहीं दिखा है।उन्होंने चोरी की आशंका इलियास कर जताते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.